Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर एसएसबी का कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर एसएसबी का कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 19/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा की ओर से सोमवार को गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में और उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में एसएसबी की बैंड टीम ने ‘वन्दे मातरम्’ की थीम पर धुन प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इस मौके पर कमांडेंट (प्रशासन) बी.सी. जोशी ने संबोधन में कहा कि मातृभूमि की रक्षा केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि एक पवित्र उपासना है, जो सेवा और समर्पण की पहचान है। उन्होंने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। कमांडेंट ने उपस्थित नागरिकों से देशभक्ति, एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की और राष्ट्रीय गीत के गौरवशाली इतिहास से भी अवगत कराया। कार्यक्रम में उप-कमांडेंट (सामान्य) वीरेंद्र सिंह चौधरी सहित अधीनस्थ अधिकारी, जवान और बैंड टीम के सदस्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क सुरक्षा माह के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने निकाली जागरूकता बाइक रैली
Next: सीओ गोपाल दत्त जोशी ने थाना लमगड़ा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.