Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वन्यजीव सप्ताह की प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं पुरस्कृत
  • अल्मोड़ा

वन्यजीव सप्ताह की प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

AltnewsUttarakhand 08/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

धौलछीना। कनारीछीना वन क्षेत्र के अंतर्गत वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को वन्यजीव सप्ताह के समापन अवसर पर पुरस्कृत किया गया। वन विभाग की ओर से 5 अक्टूबर को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चमुंवा में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नितिन सिंह कार्की ने प्रथम, हिमांशु जोशी ने द्वितीय तथा आदित्य सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 6 अक्टूबर को आचार्य नरेंद्र देव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगलता में निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें अर्जुन भट्ट ने प्रथम, अंजुम नेगी ने द्वितीय तथा भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में 7 अक्टूबर को राजकीय जूनियर हाईस्कूल हरड़ा में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आरुषी ने प्रथम, भावेश सिंह धानिक ने द्वितीय तथा कल्पना गैड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को गुरुवार को आयोजित समापन कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी कनारीछीना केवलानंद पांडे ने वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में प्रत्येक जीव-जंतु और वनस्पति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि विकास के कारण वन्यजीवों के प्राकृतिक वास स्थल प्रभावित हो रहे हैं और जंगलों में भोजन की कमी के चलते वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सामूहिक रूप से ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर उपराजिक महेश सिंह बोरा, वन दरोगा त्रिलोक सिंह बोरा व भीम सिंह बोरा, वन आरक्षी गौरव, अरविंद प्रसाद आर्या व ज्योति शाही सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में आधुनिक तकनीकी शिक्षा पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Next: स्याल्दे में बहुउद्देशीय शिविर में 470 लोग हुए लाभान्वित, 19 शिकायतों का निस्तारण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.