Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विभागीय सचिवों के पद पर इंजीनियरों को मिले जिम्मेदारी
  • देहरादून

विभागीय सचिवों के पद पर इंजीनियरों को मिले जिम्मेदारी

AltnewsUttarakhand 14/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।    ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने विभागीय सचिवों के पदों पर इंजीनियरों को जिम्मेदारी दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही इंजीनियरिंग विभागों में एमडी पद की जिम्मेदारी आईएएस अफसरों को न दिए जाने की पैरवी की। चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने सरकारों को आईएएस अफसरों के प्रभाव से बाहर निकलने को कहा। इंजीनियर्स डे की पूर्व संध्या पर चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने कहा कि नीति निर्धारण से लेकर शीर्ष प्रबंधन स्तर पर तेजी से आईएएस अफसरों का कब्जा बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर इंजीनियरों को लगातार हाशिए पर धकेला जा रहा है। दूसरी ओर विकसित देशों में इंजीनियरों को नीति निर्माण और नेतृत्व में अहम भूमिका दी जाती है। जर्मनी, जापान और अमेरिका में इंजीनियरिंग नवाचार, तकनीकी नेतृत्व को बढ़ावा दिया जाता है। इंजीनियरों को विभागीय सचिव के रूप में जिम्मेदारी दी जाए। इंजीनियरों के लिए विशेष प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएं। पाठ्यक्रम में भी प्रबंधन और नेतृत्व कौशल को शामिल किया जाए। एनआईटी, आईआईटी में नीति विश्लेषण और सार्वजनिक प्रशासन पर वैकल्पिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं। सरकार और निजी क्षेत्रों में इंजीनियरों का विशेष कैडर बनाया जाए। बेहतर होगा कि सरकार आईएएस अफसरों के प्रभाव से बाहर निकल इंजीनियरों के योगदान को पहचानते हुए उन्हें मजबूत करने का अवसर प्रदान करे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मंजूर नक्शे से अलग फ्लैट बनाने पर बिल्डर को देना होगा मुआवजा
Next: अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान निखारने पर जोर, पर्यटकों के लिए खुलेगा मल्ला महल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.