Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान निखारने पर जोर, पर्यटकों के लिए खुलेगा मल्ला महल
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान निखारने पर जोर, पर्यटकों के लिए खुलेगा मल्ला महल

AltnewsUttarakhand 15/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को अल्मोड़ा नगर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेयर अजय वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा के साथ सर्किट हाउस से मल्ला महल तक पैदल बाज़ार का भ्रमण किया। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाज़ार के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से पूरा किया जाए। बिजली और पानी की लाइनों को अंडरग्राउंड करने के साथ ही इस क्षेत्र को आदर्श सांस्कृतिक पहचान के रूप में विकसित करने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की सांस्कृतिक धरोहर को संवारकर इसे एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने का लक्ष्य है। मल्ला महल निरीक्षण के दौरान सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि दशहरे तक इसे पर्यटकों के लिए खोलना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने महल परिसर में कैफेटेरिया शुरू करने, लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत करने और सीसीटीवी लगाने के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यहां नियमित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया। सचिव ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि पर्यटन विकास संबंधी सभी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजे जाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि बजट की कमी को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। साहसिक पर्यटन की संभावनाओं पर जोर देते हुए उन्होंने जिले में पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त स्थलों की पहचान कर उनका विकास करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण से पहले सर्किट हाउस में आयोजित विभागीय बैठक में धीराज सिंह गर्ब्याल ने मानसखंड मंदिरमाला मिशन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मिशन के अंतर्गत कुमाऊं के मंदिरों का सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं का विकास तेजी से किया जा रहा है। बदलती ज़रूरतों के अनुसार पर्यटन सुविधाओं का विस्तार कर रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जाएंगे। इसके उपरांत उन्होंने नंदा देवी मंदिर का भी निरीक्षण किया और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेयर अजय वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, तहसीलदार ज्योति नपलच्याल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश खत्री, संस्कृति विभाग से जनमेजय तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रमेश बहुगुणा, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण वर्मा, जयमित्र सिंह बिष्ट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विभागीय सचिवों के पद पर इंजीनियरों को मिले जिम्मेदारी
Next: जागेश्वर तिराहे के पिकनिक स्पॉट पर चलाया सफाई अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.