Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं और मरम्मत के प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं और मरम्मत के प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश

AltnewsUttarakhand 01/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित समीक्षा बैठक में विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने बिजली, पानी, खेल मैदान, शौचालय और फर्नीचर की समस्या वाले विद्यालयों में सुविधाओं के विकास तथा छत टपकने वाले विद्यालयों की मरम्मत के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और उप शिक्षा अधिकारियों के साथ हुई बैठक में शिक्षा मंत्री ने प्रत्येक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 7 अक्टूबर को सभी विद्यालयों में गढ़ भोज कार्यक्रम आयोजित करने को भी कहा। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने संस्थान में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया। उन्होंने भूगोल प्रवक्ता रमेश सिंह रावत के निर्देशन में भूस्थानिक तकनीक पर आधारित संस्थान के भौगोलिक मानचित्र का अनावरण किया। साथ ही डॉ. दीपा जलाल और डॉ. हेम चंद्र जोशी की पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं डायट प्राचार्य डॉ. रवि मेहता ने की तथा संचालन डॉ. हेम चंद्र जोशी ने किया। इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल, नगर निगम अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित संबंधित अधिकारी, संस्थान के कार्मिक और डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में छात्रों ने किया रक्तदान
Next: फार्मेसी प्रवेश में नियमों का पालन अनिवार्य, संस्थान इंटरमीडिएट अंकतालिका की करें जांच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.