Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

AltnewsUttarakhand 11/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शनिवार को रानीखेत के ग्राम धर्माइजर में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह ने ग्रामीणों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी चुनौतियों, स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण, मातृत्व अवकाश, पीसीपीएनडीटी अधिनियम, पोषण, नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराध, मानव तस्करी, यौन शोषण, दहेज निषेध अधिनियम, आपदा पीड़ितों के पुनर्वास तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर में राजकीय चिकित्सालय रानीखेत के डॉ. दीपक शर्मा ने जनसंख्या नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विधि इंटर्न शारिक हुसैन, अधिकार मित्र कंचन आर्या, मोहम्मद वसीम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूकेडी ने संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर किया मंथन, पान सिंह लटवाल बने जिला कोषाध्यक्ष
Next: स्कूटी के एक स्क्रैच का खूनी बदला! ऐना में सागर की गला रेतकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.