Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी

AltnewsUttarakhand 14/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में मंगलवार को विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर, जीवनधाम में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर और रोजगारपरक क्षेत्रों के चयन, व्यक्तित्व विकास, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, ऑनलाइन सुरक्षित व्यवहार, कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, मानव तस्करी, यौन शोषण, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (पॉश एक्ट), आपदा पीड़ितों के पुनर्वास, निःशुल्क विधिक सहायता तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। शिविर में विद्यालय की प्रधानाचार्या, अध्यापकगण और छात्राएं उपस्थित रहीं। इसके बाद सचिव अनामिका सिंह ने वन विभाग के सहयोग से बिनसर वन क्षेत्र में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में भाग लेकर पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
Next: महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.