Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • विवाह समारोह से आ रहे दंपति से बदमाशों ने पर्स छीना
  • ऊधम सिंह नगर

विवाह समारोह से आ रहे दंपति से बदमाशों ने पर्स छीना

AltnewsUttarakhand 24/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  विवाह समारोह से वापस आ रहे बाइक सवार दंपति से बाइक सवार तीन बदमाशों ने पर्स छीन लिया। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बुधवार रात रुद्रपुर रोड स्थित अग्रसेन ट्रस्ट में एक विवाह समारोह था। आशीष कुमार अपनी पत्नी रेनू के साथ विवाह समारोह में गए थे। रात्रि लगभग दस बजे आशीष पत्नी को बाइक पर बिठाकर घर वापस आ रहे थे। इस दौरान अग्रसेन ट्रस्ट गेट के निकट रुद्रपुर रोड हाईवे पर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रेनू के हाथ से पर्स छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश रुद्रपुर की ओर फरार हो गए। आशीष ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे लालपुर में उनकी आंखो से ओझल हो गए। आशीष ने लालपुर पुलिस चौकी पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गोल्डन फॉरेस्ट की धोरण स्थित दो जमीनें फर्जीवाड़े से बेची
Next: त्यौहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.