Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीपीकेएएस अल्मोड़ा में 53वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 28 सितंबर को
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस अल्मोड़ा में 53वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 28 सितंबर को

AltnewsUttarakhand 27/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा की ओर से 53वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 28 सितंबर को संस्थान के प्रायोगिक प्रक्षेत्र हवालबाग में किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।

मेले में किसानों के लिए रबी फसलों की नवीन एवं उन्नत प्रजातियों के बीजों की बिक्री, खरीफ फसलों की विभिन्न प्रजातियों का सजीव प्रदर्शन तथा पर्वतीय क्षेत्रों के लिए विकसित कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा किसानों द्वारा उत्पादित वस्तुओं और विभिन्न कृषि रसायनों की बिक्री भी की जाएगी।

मेले में किसान गोष्ठी का भी आयोजन होगा। इसमें संस्थान के वैज्ञानिक किसानों की खेती संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे तथा कृषि की नवीन एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी देंगे।

मेले में स्टॉल लगाने के इच्छुक लोग टोल-फ्री नंबर 1800-180-2311, कार्यालय फोन 05962-230208 अथवा संस्थान के ईमेल director.vpkas@icar.org.in और directorvpkasalmora@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। संस्थान की ओर से समस्त काश्तकारों को कृषि विज्ञान मेले में आमंत्रित किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छात्रसंघ चुनाव के लिए कांग्रेस ने उतारे पूर्व छात्र नेता, मतदान से पहले दो दिन सघन प्रचार पर जोर
Next: विधायक मनोज तिवारी ने नरसिंहबाड़ी में की बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.