Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीपीकेएएस में नकदी फसलों की उन्नत खेती पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस में नकदी फसलों की उन्नत खेती पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

AltnewsUttarakhand 14/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) में ‘नकदी फसलों की उन्नत खेती’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में नौ गांवों के 26 किसानों, जिनमें 20 महिला किसान शामिल थीं, ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन हिमोत्थान सोसाइटी के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को नकदी एवं उच्च मूल्य वाली फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक, जैविक और प्राकृतिक खेती, मूल्यवर्धन, मृदा एवं जल संरक्षण, रोग एवं कीट प्रबंधन, नर्सरी प्रबंधन तथा बेमौसमी सब्जी उत्पादन की जानकारी दी गई। इसके अलावा मशरूम उत्पादन, पारंपरिक पोषक अनाजों की उन्नत खेती और कृषि उत्पादों की मूल्य श्रृंखला से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। समापन सत्र में फसल उत्पादन प्रभागाध्यक्ष डॉ. बी.एम. पांडेय ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए उत्पादन के साथ-साथ लागत कम करना, बाजार से जुड़ाव और उच्च मूल्य वाली फसलों को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में नकदी फसलों की उन्नत खेती किसानों के लिए बेहतर आय का माध्यम बन सकती है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी किसानों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण का समन्वयन डॉ. कामिनी बिष्ट, डॉ. महेंद्र सिंह भिंडा और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मीणा ने किया। इस दौरान संस्थान के विभिन्न वैज्ञानिकों ने किसानों को तकनीकी जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बारिश के बीच लमगड़ा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा बाजार
Next: स्वतंत्रता दिवस से पहले नगर के सभी वार्डों में चला वृहद स्वच्छता अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.