Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • यमुना में जहर पर केजरीवाल के जवाब से संतुष्ट नहीं चुनाव आयोग, 5 सवाल पूछे; मांगा जवाब
  • राष्ट्रीय

यमुना में जहर पर केजरीवाल के जवाब से संतुष्ट नहीं चुनाव आयोग, 5 सवाल पूछे; मांगा जवाब

AltnewsUttarakhand 30/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। यमुना में जहर मिलाए जाने के दावे पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुरी तरह घिर गए हैं। एक तरफ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है तो दूसरी तरफ चुनाव आयोग भी पूर्व सीएम के जवाब से संतुष्ट नहीं हो पाया है। चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को सबूतों के साथ जवाब देने के लिए एक और मौका दिया है। चुनाव आयोग ने उनसे 5 सवाल किए हैं। चुनाव आयोग ने केजरीवाल को शुक्रवार 11 बजे तक जवाब देने के लिए कहा है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया था। उन्होंने कहा कि यदि इस पानी को दिल्ली जल बोर्ड के इंजनीयर्स ने नहीं रोका होता तो दिल्ली में नरसंहार हो जाता। भाजपा की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने केजरीवाल से जवाब मांगा था। ‘आप’ प्रमुख के जवाब के बाद चुनाव आयोग ने एक बार फिर उनसे सवाल दागे हैं।

चुनाव आयोग ने पूछे ये सवाल
1. हरियाणा सरकार ने यमुना नदी में किस प्रकार का जहर मिलाया?
2. इस जहर की मात्रा, प्रकृति और इसे पहचानने की विधि का क्या प्रमाण है, जिससे नरसंहार हो सकता था?
3. जहर कहां पर पाया गया था?
4. दिल्ली जल बोर्ड के किन इंजीनियरों ने इसे कहां और कैसे पहचाना?
5. इंजीनियरों ने जहरीले पानी को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए कौन सा तरीका अपनाया?

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बागपाली विद्यालय के चार छात्रों के छात्रवृत्ति में चयन पर जताई ख़ुशी
Next: प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड, फिट इंडिया मूवमेंट को बेहतर कार्ययोजना के साथ चलेगा अभियान : सीएम धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.