Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवक ने नाबालिग को गोली मार कर किया घायल
  • ऊधम सिंह नगर

युवक ने नाबालिग को गोली मार कर किया घायल

AltnewsUttarakhand 07/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। ग्राम सिरौली में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अशफाक हुसैन के घर में घुसकर बच्चों के साथ खेल रही 13 वर्षीय नाबालिग को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर हड़कंप मच गया। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसी बीच आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

फायरिंग की सूचना पर पुलभट्टा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घायल नाबालिग को इलाज के लिए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाबालिग को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलभट्टा थाना अंतर्गत सिरौली कला, वार्ड नंबर 19 निवासी अशफाक की 13 वर्षीय पुत्री इलमा अपनी ताई एवं उनके दो बच्चों के साथ घर के आंगन में खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी युवक घर के अंदर पहुंचा और इलमा को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। अपने बचाव के चलते इलमा के हाथ में गोली लग गई और उसकी जान बच गई। फायर की आवाज सुनकर मौके पर हड़कंप मच गया और तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। घायल अवस्था में बालिका को इलाज के लिए सरदार बल्लभभाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाबालिग को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

अशफाक हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री इलमा घर में बच्चों के साथ सोमवार की दोपहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला रिहान नाम का युवक घर में घुस आया और इलमा को जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। खुद को बचाने के दौरान इलमा के हाथ में गोली लग गई। गोली लगने से इलमा लहूलुहान होकर घायल हो गई। जबकि उसकी जान बाल बाल बच गई। पुलिस ने अशफाक हुसैन की शिकायत पर रिहान के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इधर बालिका की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पुलिस टीम द्वारा बारीकी से मामले की जांच की जा रही है और नाबालिग पर फायरिंग करने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं क्षेत्र में इस गोलीकांड को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, लेकिन इसकी पीछे की असल कहानी आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही सामने आएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोकीन के साथ तंजानिया का नागरिक गिरफ्तार
Next: क्रेच सेंटर महिलाओं को करेगा सशक्त :  किशोर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.