Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसबी के पाइप एंड ड्रम बैंड ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति
  • अल्मोड़ा

एसएसबी के पाइप एंड ड्रम बैंड ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति

AltnewsUttarakhand 16/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, अल्मोड़ा ने रैमजे इंटर कॉलेज के सभागार में पाइप एंड ड्रम बैंड की शानदार प्रस्तुति दी। बैंड की धुनों ने ऐसा माहौल बनाया कि पूरा सभागार देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नमन करने, देशभक्ति को बढ़ावा देने, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने और नई पीढ़ी को राष्ट्र के मूल्यों को संजोए रखने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस दौरान ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के तहत लगाए गए सेल्फी प्वाइंट पर स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साह के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। बैंड मास्टर के नेतृत्व में जवानों ने जब ‘कदम-कदम बढ़ाए जा’ जैसी देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कीं, तो हर सुर में जवानों का शौर्य और समर्पण झलक उठा। दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन करते रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, रमजे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, एसएसबी के उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल, कमांडेंट प्रशासन बी.सी. जोशी, उप-कमांडेंट संचार रविनन्द झा, उप-कमांडेंट सामान्य विपिन कुमार कटारा और सहायक कमांडेंट राजकुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। मंच पर बैठे अतिथियों से लेकर सभागार में मौजूद दर्शकों और जवानों ने बैंड दल की प्रस्तुति की जमकर सराहना की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 10 से 12 अक्टूबर तक मल्ला महल में आयोजित होगा अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल
Next: हर्षिल झील पंचर करने में मिली बड़ी कामयाबी, घटने लगा जलस्तर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.