Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 10 से 12 अक्टूबर तक आयोजित होगा अल्मोड़ा साहित्य महोत्सव
  • अल्मोड़ा

10 से 12 अक्टूबर तक आयोजित होगा अल्मोड़ा साहित्य महोत्सव

AltnewsUttarakhand 09/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। साहित्य, कला और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित ‘अल्मोड़ा साहित्य महोत्सव 2025’ का आगाज शुक्रवार 10 अक्टूबर से ऐतिहासिक मल्ला महल, अल्मोड़ा में होने जा रहा है। इस अवसर पर ग्रीनहिल्स ट्रस्ट द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में संस्था की डॉ वसुधा पंत ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव में 40 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विविध विषयों पर विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम में देशभर से प्रसिद्ध लेखक, कवि, कहानीकार, प्रकाशक और बुद्धिजीवी शामिल होंगे। इन चर्चाओं के साथ ही युवा प्रतिभाओं के लिए ओपन माइक सत्र और विशेष कार्यशालाएं भी रखी गई हैं। बच्चों के लिए एक अलग खंड बनाया गया है, जिसमें स्टोरीटेलिंग, कहानी लेखन और वित्तीय साक्षरता पर रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। फिल्म निर्माण और फोटोग्राफी से जुड़ी कार्यशालाएं भी कार्यक्रम का आकर्षण रहेंगी। हिमालयन मोनाल स्टूडियो के साथ फिल्म कार्यशाला और पद्मश्री अनूप शाह तथा जयमित्र बिष्ट के निर्देशन में फोटोग्राफी कार्यशाला आयोजित की जाएगी। महोत्सव के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. ललित पांडे होंगे। इस अवसर पर देवदत्त पटनायक, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुमन केसरी, सुदीप सेन, शैलेश भारतवासी सहित कई चर्चित हस्तियां शिरकत करेंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘स्पॉटलाइट सत्र’ होगा, जो प्रसिद्ध लेखक मनोहर श्याम जोशी की साहित्यिक विरासत पर केंद्रित रहेगा। ‘हिंदी युग्म’ प्रकाशन के संस्थापक और मुख्य संपादक शैलेश भारतवासी के साथ एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रभात सह गंगोला द्वारा फाग दर्शन (होली गीत) की प्रस्तुति और स्मित तिवारी द्वारा सरोद वादन किया जाएगा। त्रिदिवसीय इस महोत्सव का समापन लोकगायक दीवान कनवाल की लोकधुनों के साथ होगा। मुख्य आयोजन से पहले फेस्टिवल टीम ने ‘अल्मोड़ा की सांस्कृतिक और साहित्यिक धरोहर’ विषय पर छह पूर्व-गतिविधियां आयोजित की थीं। इनमें पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रदर्शनी, लोकगायन कार्यक्रम, कहानी लेखन प्रतियोगिता और विलुप्त होती लोकविरासत ‘बरबूंद’ पर विशेष प्रतियोगिता शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा महोत्सव के दौरान की जाएगी। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट एवं अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल की अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत ने कहा कि कार्यक्रम का यह तीसरा संस्करण साहित्य और संस्कृति प्रेमियों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहां संवाद, सृजन और सरोकारों का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। प्रेस वार्ता के दौरान संयोजक एडवोकेट विनायक पंत, सह-निदेशक डॉ. दीपा गुप्ता, कोर टीम सदस्य मनोज गुप्ता, मनीषा आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वदेशी को अपनाना ही सशक्त भारत की नींव: तरुण बंसल
Next: देहरादून जू में दो माह में आएगा सफेद बाघ, सुविधाएं बढ़ाने पर हुई चर्चा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.