Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वदेशी को अपनाना ही सशक्त भारत की नींव: तरुण बंसल
  • अल्मोड़ा

स्वदेशी को अपनाना ही सशक्त भारत की नींव: तरुण बंसल

AltnewsUttarakhand 09/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी, जनपद अल्मोड़ा के तत्वावधान में गुरुवार को भाजपा कार्यालय, पातालदेवी में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दर्शन रावत और प्रकाश भट्ट ने किया, जबकि कार्यक्रम का संयोजन ललित लटवाल, मीना भैसोड़ा और चंदन लाल टम्टा ने किया। मंचासीन अतिथियों में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, दायित्वधारी गंगा बिष्ट और प्रदेश मंत्री गौरव पांडे उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने बताया कि यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितंबर) से लेकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (25 दिसंबर) तक चलेगा। इस अवधि में ‘हर घर स्वदेशी’ थीम पर जिला, विधानसभा और मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम संयोजक ललित लटवाल ने कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कृति हमेशा आत्मनिर्भरता की प्रतीक रही है। हमारे पूर्वज सीमित संसाधनों में अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी विचार को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के रूप में पुनः स्थापित किया है। मुख्य अतिथि तरुण बंसल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वदेशी की भावना ही सशक्त भारत की नींव है। स्वदेशी केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण का आधार है। उन्होंने कहा, ‘हम सब स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें, देशी उत्पाद खरीदें और अपने श्रमिकों, कारीगरों तथा स्थानीय उत्पादकों को सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि ‘पहाड़ों से पलायन तभी रुकेगा जब हम स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाएँगे। स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत की आत्मा है।’ तरुण बंसल ने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों के पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों में संयोजक और सह-संयोजक के रूप में जोड़ें तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के विचारों से जोड़कर सशक्त भारत निर्माण की दिशा में कार्य करें। उन्होंने सभी मंडलों में ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की कार्यशालाओं की तिथियां निर्धारित करने के निर्देश भी दिए और कहा कि नए कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ना तथा 2027 के विधानसभा चुनावों में विजय प्राप्त करना संगठन का साझा लक्ष्य होना चाहिए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, किरण पंत, राजीव गुरुरानी, संजय डालाकोटी, संदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बिष्ट, पूनम पालीवाल, नरेंद्र आगरी, रेखा आर्य, सुनील बिष्ट, मनोज जोशी, बिशन कनवाल, कमल बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, सौरभ वर्मा, मनीष जोशी, मदन बिष्ट, विनीत बिष्ट, अर्जुन बिष्ट और नवीन बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कांग्रेस अग्निवीर योजना के खिलाफ तेज करेगी अभियान
Next: 10 से 12 अक्टूबर तक आयोजित होगा अल्मोड़ा साहित्य महोत्सव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.