Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 1488 विद्यालयों को बंद करने के फैसले का उछास ने किया विरोध
  • अल्मोड़ा

1488 विद्यालयों को बंद करने के फैसले का उछास ने किया विरोध

AltnewsUttarakhand 19/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड छात्र संगठन (उछास) ने प्रदेश सरकार द्वारा 1488 माध्यमिक विद्यालयों को बंद करने के निर्णय की कड़ी निंदा करते हुए इसे शिक्षा विरोधी कदम करार दिया है। शनिवार को संगठन की बैठक में तय किया गया कि छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के साथ मिलकर उछास जन आंदोलन शुरू करेगा और सरकार से यह आदेश तुरंत वापस लेने की मांग करेगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं भावना पांडे ने कहा कि क्लस्टर विद्यालयों की अवधारणा से ग्रामीण इलाकों में खासकर बालिकाओं की शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इसके अलावा हजारों शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंगे, जो शिक्षा के बाजारीकरण की साजिश है। उन्होंने कहा कि यह केवल छात्रों की नहीं, बल्कि पूरे समाज की समस्या है, जिसे गंभीरता से लेकर सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। संगठन ने यह भी कहा कि वह आने वाले समय में शिक्षा के बाजारीकरण, विश्वविद्यालयों की बदहाल स्थिति और छात्र संघ चुनाव की बहाली के लिए भी आंदोलन करेगा। उछास ने प्रदेश के सभी छात्र संगठनों से अपील की है कि वे जनता के विद्यालय बचाने के लिए एकजुट हों। बैठक में सोनी मेहता, भारतेंदु भाकुनी, हेमा, जया साह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मां नंदा-सुनंदा मेले की तैयारियों में जुटी नंदा देवी मंदिर समिति, दुलागांव में चुने गए कदली वृक्ष
Next: सावन मेले में दुल्हन बनो और सेली सजाओ प्रतियोगिता रहेगी खास आकर्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.