Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 1.83 लाख की स्मैक के साथ अल्मोड़ा का युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

1.83 लाख की स्मैक के साथ अल्मोड़ा का युवक गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत अल्मोड़ा पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी टीम ने 6.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 1.83 लाख रुपये बताई गई है। सोमवार को प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में एसओजी टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आईटीआई गेट के सामने रोड से खत्याड़ी जाने वाले मार्ग पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान विरेन्द्र लाल उर्फ विक्की, उम्र 26 वर्ष, पुत्र पूरन लाल, निवासी खत्याड़ी, थाना व जिला अल्मोड़ा के रूप में की। आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या 108/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है, ताकि नशे की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। कार्रवाई करने वाली एसओजी टीम में अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल, हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला और कांस्टेबल राकेश खेतवाल शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Next: हवालबाग में महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.