Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हवालबाग में महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

हवालबाग में महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 06/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जगदम्बा ज्योति सामुदायिक कल्याण समिति, नरसिंहबाड़ी एवं एनएचपीसी फरीदाबाद की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत मंगलवार को विकासखंड मुख्यालय हवालबाग में जनपद स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम एवं सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के पशुचिकित्साधिकारी डॉ. रामनयन मोर्या, बाल विकास अधिकारी प्रभात तिवारी, आरसेटी के निदेशक राकेश विश्वकर्मा, मनरेगा विभाग के अभियंता पंकज मेहरा, आत्मा योजना के बीटीएम सोहनवीर सिंह, कृषि विभाग की विकासखंड अधिकारी यूसरा सुहेल तथा सहकारिता विभाग की सहायक विकास अधिकारी दिव्या ओली ने महिला कामगारों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, महिलाओं के अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम का संयोजन एनएचपीसी फरीदाबाद द्वारा किया गया, जबकि आयोजन जगदम्बा ज्योति सामुदायिक कल्याण समिति, गौली दन्या भनोली, अल्मोड़ा की ओर से किया गया। समिति की अध्यक्ष बिमला पांडे और तरन्नुम ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। ग्राम प्रधान मटेला संजय बिष्ट, पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, मनीष बिष्ट, सुन्दर मटियानी, सुनील सिंह नेगी, विपिन पाठक, कुन्दन कुमार बिष्ट, जगत भट्ट और सामाजिक कार्यकर्ता श्याम मेहता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर समिति की अध्यक्ष बिमला पांडे ने संस्था की ओर से उपस्थित प्रतिभागियों को निशुल्क पम्फलेट, बुके, स्टेशनरी और हैंडबैग वितरित किए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 1.83 लाख की स्मैक के साथ अल्मोड़ा का युवक गिरफ्तार
Next: मोबाइल में युवतियों की फोटो और आपत्तिजनक सामग्री मिलने के मामले में बजरंग दल ने जांच की मांग की

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.