Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
  • अल्मोड़ा

26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

AltnewsUttarakhand 25/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को अल्मोड़ा जिले में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से विशेष सतर्कता बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। बारिश के दौरान भूस्खलन, सड़क अवरोध, नदियों और गधेरों के जलस्तर में वृद्धि तथा आकाशीय बिजली जैसी घटनाओं की आशंका जताई गई है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और यात्रा से पहले मौसम तथा मार्ग की स्थिति की जानकारी लें। नदी, नालों, गधेरों और जलभराव वाले स्थानों के पास जाने से बचें। पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा और रात के समय आवागमन न करें। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा कमजोर ढलानों के पास वाहन न रोकें।

आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और विद्युत पोल के नीचे खड़े न हों तथा सुरक्षित पक्के भवनों में शरण लें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और सड़क पर मलबा या पानी आने की स्थिति में आगे बढ़ने का प्रयास न करें। लोगों से मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं एवं चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

किसी भी आपात स्थिति में जनपद आपदा नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा के दूरभाष नंबर 05962-237874, 05962-237875, टोल फ्री नंबर 1077 अथवा मोबाइल नंबर 7900433294 पर सूचना दी जा सकती है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Next: प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरणः डॉ. धन सिंह रावत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.