Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 27 जुलाई को प्रथम चरण के विकास खंडों के मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

27 जुलाई को प्रथम चरण के विकास खंडों के मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण

AltnewsUttarakhand 25/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के अंतर्गत संपन्न हो चुके पहले चरण की मतगणना से पहले प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रामजी शरण शर्मा ने जानकारी दी है कि 27 जुलाई, रविवार को मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र उदय शंकर नाट्य अकादमी, फलसीमा में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रथम चरण के तहत मतदान पूर्ण कर चुके विकास खंडों ताकुला, चौखुटिया, लमगड़ा, भैंसियाछाना, धौलादेवी और ताड़ीखेत के समस्त निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। दूसरे चरण के विकास खंडों सल्ट, भिकियासैंण, स्याल्दे, हवालबाग और द्वाराहाट के निर्वाचन अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण 30 जुलाई, बुधवार को आयोजित किया जाएगा, जो प्रातः 11 बजे से ऑनलाइन माध्यम से संपादित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदान कार्मिकों की बैठक व्यवस्था, उपस्थिति पंजिका, खानपान, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, वीडियोग्राफी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं, ताकि प्रशिक्षण सुचारु और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कमलेश्वर इंटर कॉलेज में श्रीदेव सुमन शहीद दिवस पर हुआ वृक्षारोपण
Next: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को दी गई अहम जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.