Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को दी गई अहम जानकारी
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को दी गई अहम जानकारी

AltnewsUttarakhand 25/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के मार्गदर्शन में शुक्रवार को दौलाघट क्षेत्र में विधिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा के नेतृत्व में ‘सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा’ विषय पर दो दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलाघट और गोपेश्वर बाल निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दौलाघट में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों, मोटर वाहन अधिनियम, 21 जनवरी 2016 की स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर, राहवीर योजना, गुड समेरिटन कानून, मोटर एक्सीडेंट के बाद छः माह के भीतर मुआवजा हेतु आवेदन की प्रक्रिया, नालसा की हेल्पलाइन 15100, एक जुलाई से प्रारंभ 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान, बच्चों के अधिकार, पॉक्सो अधिनियम और चाइल्डलाइन नंबर जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। इसके साथ ही 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए छात्रों को पम्फलेट भी वितरित किए गए। हरियाली संरक्षण को लेकर हरेला महोत्सव के अंतर्गत गोपेश्वर बाल निकेतन में छायादार वृक्षों का रोपण भी किया गया। शिविरों में विद्यालय के शिक्षक, छात्र और अधिकार मित्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के उपरांत सचिव शचि शर्मा ने ग्राम दौलाघट स्थित लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण किया और वहां कार्यरत अधिकार मित्र को आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 27 जुलाई को प्रथम चरण के विकास खंडों के मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण
Next: दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया ताबड़तोड़ प्रचार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.