Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 28 जनवरी को होगा शीतकालीन बालरंग कार्यशाला का समापन
  • अल्मोड़ा

28 जनवरी को होगा शीतकालीन बालरंग कार्यशाला का समापन

AltnewsUttarakhand 23/01/2026

अल्मोड़ा। नव हिमालय लोक कला समिति की ओर से एक जनवरी से जीजीआईसी अल्मोड़ा में शीतकालीन बालरंग कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में शहर के 35 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें बच्चों को लोकनृत्य, नाटक, पेंटिंग, शगुनआखर, एपण और कुमाऊनी भाषा में समूह गान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक संचालित हो रही है। कार्यशाला के प्रथम सत्र में लक्की पवार, कार्यशाला अध्यक्ष गोकुल बिष्ट, प्रतिभा जोशी और संतोष मेहरा बच्चों को योग, ध्यान और नृत्य का अभ्यास करा रहे हैं। द्वितीय सत्र में यशोदा तिवारी शगुनआखर, अनुभव मिश्रा क्राफ्ट और हर्षित तिवारी पेंटिंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। तृतीय सत्र में उमाशंकर मैड़ी और नरेश बिष्ट बच्चों को नाटक का अभ्यास करा रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक दीप चन्द्र तिवारी ने बताया कि कार्यशाला का समापन 28 जनवरी को सायं 3 बजे से जीजीआईसी अल्मोड़ा के सभागार में आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन में मीनाक्षी पिल्खवाल, नितिन रावत, अमित बिष्ट, दीवान कनवाल, हिमांशु गुप्ता और राजेश बिष्ट सहित अन्य लोगों का सहयोग भी मिल रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अनियमितताओं पर आठ मेडिकल स्टोरों से मांगा जवाब
Next: बारिश-बर्फबारी के चलते अल्मोड़ा में 24 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.