Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बारिश-बर्फबारी के चलते अल्मोड़ा में 24 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • अल्मोड़ा

बारिश-बर्फबारी के चलते अल्मोड़ा में 24 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

AltnewsUttarakhand 23/01/2026

अल्मोड़ा। जनपद में लगातार हो रही बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शनिवार 24 जनवरी 2026 को कक्षा एक से कक्षा 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी इस दिन बंद रहेंगे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से 23 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे जारी पूर्वानुमान में 23 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक राज्य के पर्वतीय जनपदों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और 2300 मीटर तथा उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यह निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा और जिला कार्यक्रम अधिकारी अल्मोड़ा को निर्देश दिए हैं कि सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश की अवहेलना की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 28 जनवरी को होगा शीतकालीन बालरंग कार्यशाला का समापन
Next: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.