Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी, 2 लाख 66 हजार के गांजे के साथ 2 तस्कर पकड़े
  • अपराध
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी, 2 लाख 66 हजार के गांजे के साथ 2 तस्कर पकड़े

AltnewsUttarakhand 30/06/2021 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

जनवरी से अब तक 304 किलो गांजा पकड़ा गया

अल्मोड़ा। पंकज भट्ट, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नशे की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम उठाते हुए नशे के सौदागरों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में आज 30 जून को थाना सल्ट क्षेत्रान्तर्गत नैल कमान तिराहे पर एसओजी एवं सल्ट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार यूए-07एन- 7335 को चैक किये जाने पर दो युवकों के कब्जे से 5 बोरों में 53.260 किग्रा अवैध गाँजा (कीमत- 2,66,300 रूपये) बरामद कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
थानाध्यक्ष सल्ट धीरेन्द्र पन्त ने बताया कि दोनों युवक रसिया महादेव पौड़ी से गाॅजा खरीदकर धामपुर में बेचने हेतु ले जा रहे थे। दोनों खेती बाड़ी का काम करते हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

अभियुक्तों का विवरण–
1- पुष्पेन्द्र कुमार उम्र- 20 वर्ष, पुत्र सुरेश सिंह निवासी- ग्राम तरफ दलपतपुर, जिला मुरादाबाद।
2- जोगेन्द्र कुमार उम्र- 19 वर्ष, पुत्र मोहन सिंह निवासी- बोहरंगपुर, जिला मुरादाबाद।

गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल

1- उ0नि0 गिरीश चन्द्र पन्त।
2- का0 मोहन सिंह।
3- का0 विरेन्द्र सिंह।
4- का0 भूपेन्द्र सिंह। (एसओजी)
5- का0 भूपेन्द्र सिंह। (एसओजी)

जनवरी से अब तक कुल 12 अभियोग पंजीकृत हुए जिनमें 28 अभियुक्तों के कब्जे से 304.657 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹13,48,588) बरामद कर कार्यवाही की जा चुकी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 10 हजार कोविशील्ड और 4 हजार कोवैक्सीन डोज अल्मोड़ा पहुंची
Next: अल्मोड़ा में कम फीस में होगी सरकारी भर्ती परीक्षा व स्कूल कोचिंग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.