Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 10 हजार कोविशील्ड और 4 हजार कोवैक्सीन डोज अल्मोड़ा पहुंची
  • अल्मोड़ा

10 हजार कोविशील्ड और 4 हजार कोवैक्सीन डोज अल्मोड़ा पहुंची

AltnewsUttarakhand 29/06/2021 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए टीके के संकट की बीच राहत की खबर है। राज्य सरकार की ओर से जिले को टीका मुहैया कर दिया गया है। मंगलवार को 10 हजार कोविशील्ड व 4 हजार कोवैक्सीन डोज टीके की खेप अल्मोड़ा पहुंची। जिसे विभाग की ओर से वैक्सीनेशन सेंटर में वितरित कर दिया गया है। डोज मिलने से आज यानी बुधवार से युवाओं का टीकाकरण पूर्ववत होगा। 25 केंद्र इसके लिए चयनित किए गए है। टीका मिलने से युवाओं को राहत मिलेगी। दरअसल बीते तीन-चार दिन से टीके की कमी के चलते युवाओं के टीकाकरण अभियान में ब्रेक लग गया था। 17 केंद्रों में से 14 केंद्र अस्थाई तौर पर बंद कर दिए गए थे। मंगलवार को भी केवल तीन केंद्रों में युवाओं का टीकाकरण किया गया। जिससे युवाओं की परेशानी बढ़ गई थी। वहीं कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच लोगों को टीका लगवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब मंगलवार को टीके की नई खेप अल्मोड़ा पहुंच गई है। जिसके बाद आज यानी बुधवार से युवाओं को पूर्वत टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार 10 हजार डोज कोविशील्ड और 4 हजार डोज कोवैक्सीन की अल्मोड़ा पहुंच गई है। जिन्हें वैक्सीनेशन केंद्रों में भेज दिया गया है। टीका पहुंचने के बाद टीकाकरण अभियान में तेजी आने की उम्मीद है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति द्वारा कुष्ठ पुनर्वास केंद्र में किया गया राशन वितरण
Next: अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी, 2 लाख 66 हजार के गांजे के साथ 2 तस्कर पकड़े

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.