Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एक महीने के बेटे के सामने रेप के बाद हत्या, महिला के साथ दिल दहलाने वाली वारदात
  • राष्ट्रीय

एक महीने के बेटे के सामने रेप के बाद हत्या, महिला के साथ दिल दहलाने वाली वारदात

AltnewsUttarakhand 19/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

सिलचर। असम से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 25 वर्षीय महिला के साथ उसके एक महीने के बेटे के सामने पहले रेप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना असम के मोरिगांव जिले के पसतिया इलाके में सोमवार की रात हुई। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। महिला का शव मंगलवार को बरामद किया गया और उसे स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृत महिला की शिनाख्त निकिता देवी के रूप में हुई है। उसका पति एक स्थानीय सिनेमा हाल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है।

ड्यूटी पर गया था पति
महिला के पति ने कहा कि सोमवार को उसकी नाइट शिफ्ट थी और उसने रात आठ बजे घर छोड़ दिया था। उसने बताया कि वह पिछले एक साल से नाइट शिफ्ट कर रहा था और हर रोज पत्नी और बच्चे को घर छोड़कर जाया करता था। शख्स के मुताबिक उसकी पत्नी ने रात में इलाके में घूमने वाले अपरिचित व्यक्तियों का जिक्र किया था। साथ ही यह भी बताया था कि यह लोग उसके ऊपर अभद्र टिप्पणियां भी करते थे। युवक ने बताया कि हालांकि हम लोगों ने इस पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। मंगलवार सुबह घर लौटने के बाद पति ने पाया कि निकिता अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर अचेत हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद उसने पुलिस को फोन किया और अपने बच्चे को डॉक्टर के पास लेकर गया। हालांकि पति मामले में किसी संदिग्ध की पहचान नहीं कर पाया है। उसने स्थानीय थाने में शिकायत लिखाई है और केस दर्ज कराया है।

स्थानीय लोगों में गुस्सा
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जांच अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि ऐसा लगता है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ रेप भी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इन दावों के बारे में कुछ कहा जा सकता है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है और घटना में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों ने कहा कि इलाके अनजान लोगों की गतिविधियां काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि एक महिला का रेप हुआ है और उन्हें ढंग से सजा मिलनी चाहिए। पुलिस को इन लोगों की पहचान कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लेना चाहिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वायुसेना ने दिखाया करतब, आसमान से गिराई नाव; ये अभ्यास देखकर कांप जाएगा दुश्मन  
Next: लव जिहाद: हिंदू बताकर छह महीने तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करवाया अबॉर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.