Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एक्शन मोड में भारत: कनाडा के राजनयिक को देश से निकाला, राजदूत को भी किया तलब
  • राष्ट्रीय

एक्शन मोड में भारत: कनाडा के राजनयिक को देश से निकाला, राजदूत को भी किया तलब

AltnewsUttarakhand 19/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत और कनाडा के बीच बिगड़ते राजनीतिक संबंधों के बीच मंगलवार को भारत ने एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया। उन्हें अगले पांच दिन में देश छोडऩे के लिए कहा है। भारत में कनाडा के उच्चायुक्त (कैमरून मैके) को मंगलवार को समन मिला। इसमें भारत सरकार ने वर्तमान में देश में तैनात एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने के अपने फैसले से अवगत कराया। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि संबंधित राजनयिक को आधिकारिक तौर पर अगले पांच दिन में भारत से प्रस्थान करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा भारत के विदेश मंत्रालय ने कनाडा के राजदूत को तलब भी किया है।
बयान में कहा कि यह निर्णय हमारे आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दर्शाता है। यह निर्णय तब आया जब कनाडा ने पहले एक उच्च पदस्थ भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। ये घटनाक्रम कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा सोमवार को अपनी संसद में एक बयान में भारत सरकार पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाने के बाद आया है।
ट्रूडो ने कहा था कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां जून में ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और भारत सरकार के एजेंटों के बीच संभावित संबंध के आरोपों का सक्रिय रूप से जांच कर रही हैं। भारत ने कनाडा सरकार के उन दावों को खारिज कर दिया है कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में वो शामिल है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इसे बेतुका करार देते हुए कहा, हमने कनाडाई प्रधानमंत्री के उनकी संसद में दिए गए बयान और उनके विदेश मंत्री के बयान को देखा है और हम उन्हें खारिज करते हैं। भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप कनाडा में हिंसा का कोई भी कृत्य बेतुका है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लव जिहाद: हिंदू बताकर छह महीने तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करवाया अबॉर्शन
Next: हॉट मिक्स प्लांट के खिलाफ तहसील पर गरजे ग्रामीण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.