Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाइक चालक पर फायर झोंकने के आरोपी पर केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

बाइक चालक पर फायर झोंकने के आरोपी पर केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 13/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  बीते मंगलवार सुबह बागवाला में एक युवक ने बाइक चालक को रास्ते में रोककर फायर झोंक दिया था। इससे चालक छर्रे लगाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव बागवाला झील निवासी शोभा पत्नी मुसाफिर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते मंगलवार करीब सुबह साढ़े आठ बजे उनके पति मुसाफिर घर से बाइक पर काम पर निकले थे। इस दौरान बागवाला हरदत्त मोड़ के पास गांव बागवाला झील निवासी संजय पासवान पुत्र राम आश्ररे पासवान घात लगाकर बैठा हुआ था। पति के आने पर उसने बाइक रोक दी और जान से मारने की नीयत से सीधे गोली मारी दी। इससे उनके पति के सिर, गर्दन और कमर पर तीन छर्रे लगने से मौके पर ही बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद आरोपी संजय उनको मरा हुआ समझ कर फरार हो गया। घटना पर पता चलाने पर वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए हल्द्वानी सुशीला तिवारी और वहां से ऋषिकेश के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लापरवाह ठेकेदारों के विरुद्ध करें कड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी
Next: भैंस नहलाने के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट, मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.