Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • खटीमा में हाथियों ने एक एकड़ गन्ने की फसल रौंदी
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा में हाथियों ने एक एकड़ गन्ने की फसल रौंदी

AltnewsUttarakhand 15/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। वन सीमा से सटे आबादी क्षेत्र में बुधवार रात गन्ने के खेत में हाथियों का झुंड घुस गया। हाथियों ने लगभग एक एकड़ गन्ने को तोड़कर तहस-नहस कर दिया। इसी रात वनखंडी मंदिर के पास भी करीब 22 से 25 हाथियों का झुंड दिखाई दिया। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। खटीमा रेंज के चकरपुर वन सीमा से सटे गांव प्लानटेंशन में बुधवार की रात हाथी पंतफार्म में राजेंद्र पंत, कैलाश पंत, विद्या पंत व आज्ञा पंत के गन्ने के खेत में घुस आए। जहां उन्होंने रात में लगभग एक एकड़ गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने हाथियों को गन्ने के खेत से निकलकर जंगल की ओर जाते देखा। हाथियों के आबादी क्षेत्र में आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन सीमा से सटे ग्रामीणों ने वन विभाग से वन्य जीवों से फसलों की सुरक्षा के लिए वन सीमा में सोलर फेंसिंग तार लगाने की मांग की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रमोशन न होने के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे पॉवर जूनियर इंजीनियर
Next: डेटिंग एप पर चैटिंग कर ठगी करने का आरोपी जालसाज गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.