Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • बिस्तर में आग लगने से जिंदा जला दिव्यांग वृद्ध
  • ऊधम सिंह नगर

बिस्तर में आग लगने से जिंदा जला दिव्यांग वृद्ध

AltnewsUttarakhand 03/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  ग्राम मुडेली में रविवार देर रात बिस्तर में आग लगने से एक दिव्यांग वृद्ध जिंदा जल गया। घटना के समय वृद्ध के बेटे ऊपर के कमरों में सो रहे थे। एक बेटा लघुशंका के लिए उठा तो उसने कमरे से धुआं उठता देखा। इस पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया, तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। बीड़ी से बिस्तर में आग लगने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, 65 वर्षीय श्यामलाल गंगवार पुत्र देवी दत्त शारीरिक रूप से विकलांग थे। वह कमरे में अकेले रह रहे थे। रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे उनके बिस्तर में आग लग जाने के कारण वह कमरे में ही फंस गए। देर रात जब बुजुर्ग का एक पुत्र लघुशंका के लिए उठा तो नीचे के कमरे से धुआं उठता देख मदद के लिए चिल्लाया। समाजसेवी बाबा विमलेश और पड़ोसियों ने पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उससे आग नहीं बुझी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई, तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। प्रभारी एफएसओ प्रदीप जोशी ने बताया कि वृद्ध बीड़ी पीने का आदी था। आशंका है कि बीड़ी से ही बिस्तर में आग लगी होगी। वृद्ध के तीन पुत्र हैं। इसमें दो ऊपर के कमरों में रहते हैं और एक पुत्र कहीं बाहर रहता है। दोनों पुत्र ई-रिक्शा चलाते हैं। छह माह पहले ही वृद्ध लकवे का शिकार हो गए थे। वह बोल भी नहीं पाते थे। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। घटना की पूरी जांच मुख्य अग्नि शमन अधिकारी द्वारा भी की जाएगी। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शांतिपुरी के दुकानदार का शव मिला, हादसे की आशंका
Next: बहन को स्कूल छोड़ने जा रहे भाई की हादसे में मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.