Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • गैंगस्टर बूटा सिंह 76.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

गैंगस्टर बूटा सिंह 76.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 07/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। पुलिस ने रविवार शाम 76.5 ग्राम स्मैक के साथ स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी स्मैक तस्कर बूटा सिंह पर एनडीपीएस समेत संगीन धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। नानकमत्ता थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई भी हुई है। आरोपी पर्वतीय क्षेत्रों में भी स्मैक तस्करी करता था। वह स्मैक तस्कर चमकौर का पार्टनर है। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि नशा तस्कर बूटा सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी हरैया, बिचई के गांव में होने की सूचना पर पुलिस ने उसके गांव की घेराबंदी की थी। रविवार शाम एसआई संजय कुमार, एएसआई कृपाल सिंह, अजीत कुमार, धनराज, बबीता, शुभम सैनी गश्त पर थे। ग्राम हरैया तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। वह जेब से पन्नी को फेंकने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से 76.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक बरेली के मामू नामक व्यक्ति से बहेड़ी से खरीदकर स्थानीय लोगों को बेचता है। बताया कि तीन लोग पाटर्नरशिप में तस्करी करते हैं। नानकमत्ता समेत पहाड़ी क्षेत्रों में भी स्मैक बेचते हैं। एसओ ने बताया कि नानकमत्ता में स्मैक का नशा फैलाने वाले नशा तस्कर चमकौर उर्फ चमकी का बूटा सिंह पार्टनर है। चमकौर अभी जेल में है। बूटा सिंह ने बताया कि पुलिस के नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के बाद वह राजस्थान भाग गया था और अभी कुछ समय पहले ही वहां से वापस आया है। एसओ ने बताया कि आरोपी ने पहाड़ी जनपदों के नशा तस्करों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इनके विरुद्ध शीघ्र कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी बूटा सिंह के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के 36 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Next: हॉस्टल से बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र लापता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.