Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कमलेश्वर इंटर कॉलेज में श्रीदेव सुमन शहीद दिवस पर हुआ वृक्षारोपण
  • अल्मोड़ा

कमलेश्वर इंटर कॉलेज में श्रीदेव सुमन शहीद दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

AltnewsUttarakhand 25/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर में वीर शहीद श्रीदेव सुमन की स्मृति में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के संरक्षक एवं रसायन विज्ञान प्रवक्ता आर. एस. बिष्ट के संरक्षण में और ‘द हंगर प्रोजेक्ट हवालबाग, अल्मोड़ा’ के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छायादार, फलदार, औषधीय पौधों और विभिन्न पुष्प प्रजातियों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रभारी प्रधानाचार्या संगीता पंत ने शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदान को याद करते हुए ‘द हंगर प्रोजेक्ट’ की प्रतिनिधियों दीपा मेहता, प्रेमा मेहता और रीता मुस्यूनी के सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया। विद्यालय परिवार ने तीनों अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति को विशेष रूप से स्मरणीय बताया और उनका हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम में आर. एस. बिष्ट, रेणुका जोशी, गणेश जोशी, प्रीतिका भटनागर, डॉ. इन्द्रा बिष्ट, प्रेमा कैड़ा, ललिता रौतेला, शर्मिला, निर्मला लोहुमी, नरेन्द्र सिंह बनकोटी और विशाखा रानी सहित सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के संरक्षक आर. एस. बिष्ट ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण की रक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि यह भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित जीवन देने की दिशा में हमारा नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और संरक्षण के प्रयासों को जीवन का हिस्सा बनाएं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में किसानों को अनुदान डिजिटल करेंसी में मिलेगा
Next: 27 जुलाई को प्रथम चरण के विकास खंडों के मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.