Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर तिराहे के पिकनिक स्पॉट पर चलाया सफाई अभियान
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर तिराहे के पिकनिक स्पॉट पर चलाया सफाई अभियान

AltnewsUttarakhand 15/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। त्रिशूल वेलफेयर सोसाइटी ने जागेश्वर और वृद्ध जागेश्वर जाने वाले तिराहे पर बने पिकनिक स्पॉट में सफाई अभियान चलाया। बीते दिनों पर्यटकों और स्थानीय लोगों द्वारा पिकनिक व पार्टियों के दौरान फैलाई गई गंदगी के कारण यह क्षेत्र कचरे के ढेर में बदल गया था। खाली बोतलें, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट से न केवल स्वच्छता प्रभावित हो रही थी बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता भी बिगड़ रही थी। सोसाइटी की टीम ने मिलकर पूरे क्षेत्र की सफाई की और कचरे का निस्तारण निर्धारित कूड़ेदानों में किया। इस दौरान पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की गई कि वे पिकनिक या पार्टी के बाद कचरा खुले में न फेंकें, बल्कि उसे कूड़ेदान में ही डालें। सोसाइटी का कहना है कि यह सभी की जिम्मेदारी है कि इस पवित्र तीर्थस्थल और प्राकृतिक धरोहर की स्वच्छता बनाए रखें। अभियान में सोसाइटी के अध्यक्ष अजय सुयाल, अमित गैड़ा, मयंक बगड़वाल, पराश साह, बबलू बिष्ट, संतोष भट्ट, हिमांशु सेलकोटी, सूरज बिष्ट, संजू, अंशु राणा और किशन सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। इस मौके पर वन विभाग की अधिकारी पूजा रूड़ी भी पहुंचीं। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं और समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाते हैं। त्रिशूल वेलफेयर सोसाइटी ने आगे भी स्वच्छता और जनजागरूकता कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान निखारने पर जोर, पर्यटकों के लिए खुलेगा मल्ला महल
Next: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख हड़पे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.