Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा के प्रमोद सिंह पाटनी ने एशिया एथलेटिक्स में जीते तीन स्वर्ण पदक
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के प्रमोद सिंह पाटनी ने एशिया एथलेटिक्स में जीते तीन स्वर्ण पदक

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के प्रमोद सिंह पाटनी ने चेन्नई में आयोजित एशिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने 1500 मीटर, 5000 मीटर और 10000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल कर प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की। मूल रूप से टनकपुर के निवासी प्रमोद सिंह पाटनी वर्तमान में अल्मोड़ा एलआईसी में उच्च श्रेणी सहायक के पद पर कार्यरत हैं। वे सैन्य परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता कुंवर सिंह पाटनी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनके ससुर चंदर सिंह बिष्ट भी सेना से रिटायर्ड हैं और उनकी ससुराल अल्मोड़ा नगर से सटे सरसों गांव में है। प्रमोद के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्तराखंड के खेल प्रेमियों में उत्साह और गर्व का माहौल है। उनके तीन स्वर्ण पदक जीतने पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधायक मनोज तिवारी, दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, सहित नगर के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर सोमेश्वर क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Next: ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय चेतना कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.