Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्वविद्यालय कार्यक्रमों में स्थानीय उत्पादों के उपयोग के कुलपति ने जारी किए निर्देश
  • अल्मोड़ा

विश्वविद्यालय कार्यक्रमों में स्थानीय उत्पादों के उपयोग के कुलपति ने जारी किए निर्देश

AltnewsUttarakhand 15/11/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्थानीयता को बढ़ावा देने और क्षेत्र की वीरांगनाओं तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट ने नई पहल की शुरुआत की है। अब विश्वविद्यालय और इसके सभी परिसरों में आयोजित शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथियों और आगंतुकों को सम्मान स्वरूप केवल स्थानीय उत्पाद ही भेंट किए जाएंगे। कुलपति ने सभी परिसर निदेशकों और कार्यक्रम आयोजकों को निर्देश दिया है कि स्वागत-अंगवस्त्र और उपहार के रूप में उन्हीं सामग्रियों का उपयोग किया जाए, जिन्हें स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों और शहीदों की वीरांगनाओं द्वारा तैयार किया गया हो। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में जलपान के दौरान स्थानीय चाय और कुल्हड़ का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं और वीरांगनाओं द्वारा शॉल, ऊनी वस्त्र और विभिन्न घरेलू व स्थानीय उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इन उत्पादों का उपयोग बढ़ाने से न केवल स्थानीयता को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की यह पहल शासन की ‘वोकल फॉर लोकल’ मुहिम को भी सशक्त करेगी। कुलपति ने बताया कि सभी परिसर निदेशकों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं और आगामी सभी कार्यक्रमों में इस व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: झिझाड़ वार्ड में पेयजल लाइनें हटने से लोगों को मिली राहत, पार्षद ने कराया समाधान
Next: जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों ने बटोरी सराहना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.