Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • झिझाड़ वार्ड में पेयजल लाइनें हटने से लोगों को मिली राहत, पार्षद ने कराया समाधान
  • अल्मोड़ा

झिझाड़ वार्ड में पेयजल लाइनें हटने से लोगों को मिली राहत, पार्षद ने कराया समाधान

AltnewsUttarakhand 15/11/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। नगर के झिझाड़ वार्ड में लंबे समय से सड़क के बीचों-बीच बेतरतीब ढंग से पड़ी पेयजल लाइनों की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को आखिरकार राहत मिल गई है। दो दर्जन से अधिक पेयजल पाइपें मार्ग के बीचों-बीच पड़ी होने से यहां आवागमन बेहद प्रभावित हो रहा था और राहगीरों को हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति का संज्ञान लेते हुए झिझाड़ वार्ड के पार्षद अमित साह (मोनू) ने जल संस्थान के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया। शनिवार को अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में इन पेयजल लाइनों को रास्ते से हटाकर किनारे शिफ्ट किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। पार्षद अमित साह ने कहा कि नगर क्षेत्र के कई मार्गों की इसी प्रकार की स्थिति है, जहां पेयजल लाइनें अव्यवस्थित रूप से बिछी हुई हैं और इससे जनता को असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर जल संस्थान अधिकारियों से शीघ्र वार्ता कर नगर के अन्य मार्गों से भी चरणबद्ध तरीके से लाइनों को हटाने का प्रयास किया जाएगा। झिझाड़ वार्ड में पाइप लाइनें हटने के बाद स्थानीय लोग प्रसन्न दिखाई दिए। पाइप शिफ्टिंग के दौरान पार्षद अमित साह के साथ पार्षद अभिषेक जोशी भी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भयेडी पम्पिंग योजना को लेकर 18 दिन से चल रहा क्रमिक अनशन समाप्त
Next: विश्वविद्यालय कार्यक्रमों में स्थानीय उत्पादों के उपयोग के कुलपति ने जारी किए निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.