Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताएं आयोजित
  • अल्मोड़ा

गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताएं आयोजित

AltnewsUttarakhand 24/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर सोमवार को मल्ला महल में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर निगम अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा और विशिष्ट अतिथि गुरुद्वारा अल्मोड़ा के ग्रंथि मक्खन सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं में छात्रों ने गुरु तेग बहादुर के जीवन और आदर्शों पर उत्कृष्ट अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीजीआईसी की मनीषा बिष्ट प्रथम स्थान पर रहीं, पूर्वांचल एकेडमी की गरिमा बिष्ट को द्वितीय स्थान मिला, जबकि पूर्वांचल के ही गोकुल मंडोला तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में मनीषा बिष्ट ने प्रथम, गोकुल मंडोला ने द्वितीय तथा दीक्षित पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श मेहरा प्रथम, आकांक्षा बिष्ट द्वितीय और कशिश तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनकी दर्शकों ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी चंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा, सांसद अजय टम्टा ने दिए सख्त निर्देश
Next: सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने निकाली जागरूकता रैली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.