Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जन मिलन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनीं समस्याएं, विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं
  • अल्मोड़ा

जन मिलन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनीं समस्याएं, विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं

AltnewsUttarakhand 24/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी मांगें और सुझाव रखे, जिनका मंत्री ने संज्ञान लेकर विभिन्न योजनाओं को मंजूरी प्रदान की। रेखा आर्या ने पीपलटाना, मकणों, मंगचौड़ा, बबूरखोला, मछलिया और तुस्यारी गांवों में सड़क निर्माण, सोलर लाइट स्थापना, पेयजल सुधार, मंदिर निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से लाखों रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन पुनः शुरू हो गए हैं, ऐसे में जरूरतमंद परिवार ग्राम पंचायत के माध्यम से आवेदन भेजें ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सके। घोषित योजनाओं के अनुसार पीपलटाना और मकणों में दो-दो अलग-अलग सीसी सड़कें बनाने और 10-10 सोलर लाइट लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई। मंगचौड़ा गांव के पेयजल सुधार के लिए 4 लाख रुपये, दो सड़कों के निर्माण के लिए कुल 4.50 लाख रुपये और 21 सोलर लाइट देने की घोषणा की गई। बबूरखोला में भगवती मंदिर की छत के लिए 2 लाख रुपये तथा 10 सोलर लाइट, वहीं मछलिया गांव में 10 सोलर लाइट स्वीकृत की गईं। तुस्यारी के दो मंदिरों के निर्माण के लिए 3.50 लाख रुपये और राजकीय इंटर कॉलेज का रास्ता बनाने के लिए जिला पंचायत से 3 लाख रुपये जारी किए गए हैं। मंत्री ने महिलाओं से डेयरी और पशुपालन में रोजगार की पहल के लिए प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजने का आग्रह किया, ताकि सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में खेल मैदान निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध होने पर और आवश्यक दस्तावेज पूरे होने पर छात्रों के लिए खेल विभाग से बेहतर सुविधाएं दिलाई जाएंगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने को नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई
Next: दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा, सांसद अजय टम्टा ने दिए सख्त निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.