Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने को नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई
  • अल्मोड़ा

ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने को नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई

AltnewsUttarakhand 24/11/2025

अल्मोड़ा। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित होने की समस्या पर रोक लगाने के लिए कोतवाली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के आदेश पर शुरू किया गया, जिनके निर्देश पर जनपद के यातायात और थाना प्रभारियों को नगर में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने तथा नो पार्किंग क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया था। अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय और प्रभारी निरीक्षक यातायात दरबान सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम तथा ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा मॉल रोड और जाखन देवी क्षेत्र में विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और जाम की समस्या से राहत दिलाना था। कार्रवाई के दौरान नो पार्किंग जोन में दोपहिया और चौपहिया वाहन खड़े कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले कुल 17 वाहन स्वामियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नो पार्किंग क्षेत्रों का पालन करें और अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, ताकि नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चितई मंदिर के पास वाहनों की टक्कर में खाई में गिरी कार, दम्पति घायल
Next: जन मिलन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनीं समस्याएं, विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.