Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डायट में दो दिवसीय अंग्रेजी भाषा मेला संपन्न, चौखुटिया रहा ओवरऑल चैंपियन
  • अल्मोड़ा

डायट में दो दिवसीय अंग्रेजी भाषा मेला संपन्न, चौखुटिया रहा ओवरऑल चैंपियन

AltnewsUttarakhand 21/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अल्मोड़ा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंग्रेजी भाषा मेला संपन्न हो गया। मेले में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के अलग-अलग विकासखंडों से आए बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। स्किट प्रतियोगिता में धौलादेवी विकासखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भिकियासैंण दूसरे और द्वाराहाट तीसरे स्थान पर रहे। टंग ट्विस्टर प्रतियोगिता में इशान बेग, क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता में अंशिका, पोयम रिसिटेशन प्रतियोगिता में कीर्ति, शो एंड टैल प्रतियोगिता में कनिका प्रथम स्थान पर रहे। स्पेल बी प्रतियोगिता में चौखुटिया विकासखंड प्रथम, स्याल्दे द्वितीय और हवालबाग तृतीय स्थान पर रहा। सभी प्रतियोगिताओं के समग्र परिणाम के आधार पर ओवरऑल चैंपियनशिप चौखुटिया विकासखंड के नाम रही। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन इला गुरुरानी, आदित्य और बीडी पंत के निर्णायक मंडल ने किया। समापन अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मेले की संयोजिका डॉ हेमलता धामी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के संप्रेषण कौशल को मजबूत करना और अंग्रेजी बोलने में होने वाली झिझक को दूर करना है। उन्होंने कहा कि कक्षा के पारंपरिक वातावरण से बाहर लाकर मेले के माध्यम से बच्चों को क्रियात्मक तरीके से अंग्रेजी भाषा के प्रयोग से परिचित कराया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट प्राचार्य डॉ दीपा जलाल ने की, जबकि संचालन डॉ भुवन चंद्र पांडे ने किया। इस अवसर पर डॉ सरिता पांडे, डॉ प्रकाश पंत, डॉ नीलेश उपाध्याय, रमेश रावत, अशोक बनकोटी, हुकम सिंह पलियाल, मोनिका वर्मा, शोभा मिराल, मेघना पंत, एसडी पांडे, सुन्दर लाल, रेनू जोशी सहित समस्त डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्रिसमस और नववर्ष से पहले होटलों व होम-स्टे का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण
Next: सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा ने दयाकृष्ण और डॉ जयदत्त को बनाया सदस्य

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.