Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा ने दयाकृष्ण और डॉ जयदत्त को बनाया सदस्य
  • अल्मोड़ा

सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा ने दयाकृष्ण और डॉ जयदत्त को बनाया सदस्य

AltnewsUttarakhand 21/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली की ओर से दयाकृष्ण काण्डपाल को अंतरराष्ट्रीय वेद प्रचार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। वहीं, डॉ जयदत्त उप्रेती को अंतरराष्ट्रीय धर्म आर्य सभा का सदस्य बनाया गया है। इस मनोनयन पर आर्य समाज अल्मोड़ा में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर आर्य समाज अल्मोड़ा के प्रधान दिनेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समाज के सदस्यों और पदाधिकारियों ने दयाकृष्ण काण्डपाल और डॉ जयदत्त उप्रेती को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। बैठक में वक्ताओं ने इसे आर्य समाज के लिए सम्मान की बात बताया और आशा जताई कि दोनों सदस्य अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करेंगे। बैठक में वेद प्रचार समिति के प्रमुख सदस्य दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि वेद सभी सत्य विद्याओं का मूल स्रोत हैं। वेदों का प्रचार-प्रसार करना, अपने घरों में वेद ग्रंथों को रखना और उनका अध्ययन करना प्रत्येक आर्य हिंदू का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य को लेकर वे व्यापक अभियान चलाएंगे और डिजिटल माध्यमों के जरिए भी आर्य समाज के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय समूहों में वेदों के आदर्श सूक्तों का प्रचार करेंगे। दयाकृष्ण काण्डपाल ने इस जिम्मेदारी के लिए सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रति आभार भी व्यक्त किया। बैठक में मोहन सिंह रावत, दिनेश चंद्र तिवारी, गौरव भट्ट, सुखलाल, किशन सिंह रावत सहित आर्य समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डायट में दो दिवसीय अंग्रेजी भाषा मेला संपन्न, चौखुटिया रहा ओवरऑल चैंपियन
Next: फुटबॉल टूर्नामेंट में बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में वॉरियर फुटबॉल क्लब बने विजेता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.