Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति का प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति का प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 13/01/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से गांधी पार्क, चौघानपाटा में विरोध प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार पर जनता विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से लागू जिला विकास प्राधिकरण व्यवस्था के कारण आम लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जमीन और मकान के नक्शे पास कराने की प्रक्रिया जटिल और लंबी हो गई है, जिससे लोगों का समय और धन दोनों व्यर्थ हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं और हितों की अनदेखी कर रही है, जिसके चलते आम नागरिक लगातार तनाव और असुविधा से गुजर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार इस जनविरोधी योजना को वापस नहीं लेती, तब तक सर्वदलीय संघर्ष समिति इसका विरोध जारी रखेगी। वक्ताओं ने मांग की कि जिला विकास प्राधिकरण व्यवस्था को समाप्त कर पूर्व की सरल और जनहितैषी प्रणाली को बहाल किया जाए। विरोध प्रदर्शन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, रोबिन मनोज भंडारी, नगर निगम अल्मोड़ा के पार्षद हेम चंद्र तिवारी, भारतरत्न पांडे, प्रताप सिंह सत्याल, ललित मोहन पंत, चंद्रकांत, तारा चंद्र जोशी और हेम चंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत उद्यमियों को जीएसटी की दी जानकारी
Next: उत्तरी पर्वतीय और उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों के लिए नई स्वीट कॉर्न संकर किस्म ‘वी एल मधुबाला’ अधिसूचित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.