Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरी पर्वतीय और उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों के लिए नई स्वीट कॉर्न संकर किस्म ‘वी एल मधुबाला’ अधिसूचित
  • अल्मोड़ा

उत्तरी पर्वतीय और उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों के लिए नई स्वीट कॉर्न संकर किस्म ‘वी एल मधुबाला’ अधिसूचित

AltnewsUttarakhand 13/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भाकृअनुप–विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा विकसित स्वीट कॉर्न की उच्च उपज देने वाली संकर किस्म ‘वी एल मधुबाला’ को देश के उत्तरी पर्वतीय और उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों के लिए खेती हेतु अधिसूचित किया गया है। इस नई किस्म को जल्दी तैयार होने वाली, स्वाद में उत्कृष्ट और बाजार उन्मुख खेती के लिए उपयुक्त बताया गया है। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ‘वी एल मधुबाला’ को मीठी मक्का पंक्ति वी एस एल 26 और वी एस एल 38 के संयोजन से विकसित किया गया है। अखिल भारतीय समन्वित परीक्षणों के दौरान उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में इसके छिले हुए हरे भुट्टों का औसत उत्पादन 11,438 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर तथा उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्र में 11,454 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर दर्ज किया गया। इस किस्म में हरे भुट्टों की तुड़ाई 72 से 75 दिनों के भीतर की जा सकती है, जिससे किसानों को जल्दी बाजार में उपज उपलब्ध कराने का अवसर मिलेगा। ‘वी एल मधुबाला’ में कुल घुलनशील ठोस की मात्रा औसतन 15.7 प्रतिशत पाई गई है, जो इसे स्वाद में अधिक मधुर और उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक बनाती है। इसके साथ ही इस किस्म ने टर्किकम पर्ण झुलसा रोग के प्रति मध्यम प्रतिरोधिता भी प्रदर्शित की है। इस स्वीट कॉर्न संकर किस्म को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र के अंतर्गत लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा तथा उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में खेती के लिए अधिसूचित किया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस अधिसूचना से किसानों को जल्दी कटाई वाली, उच्च उपज और उत्कृष्ट स्वाद की स्वीट कॉर्न किस्म उपलब्ध होगी, जिससे सब्जी आधारित और बाजार उन्मुख खेती को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही किसानों की आय में वृद्धि और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण स्वीट कॉर्न उपलब्ध कराने में भी यह किस्म सहायक सिद्ध होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति का प्रदर्शन
Next: गोल्डन कार्ड सहित लंबित समस्याओं के समाधान की कर्मचारी–शिक्षकों ने उठाई मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.