Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत उद्यमियों को जीएसटी की दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत उद्यमियों को जीएसटी की दी जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/01/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ग्राम विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, हवालबाग के अंतर्गत पंजीकृत उद्यमियों को उद्यम स्थापना से जुड़ा सहयोग लगातार प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत उद्यमिता प्रशिक्षण, कानूनी औपचारिकताओं, पैकेजिंग, मार्केटिंग तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय के माध्यम से उद्यमियों को सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत ग्रामोत्थान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और योजना से लाभान्वित उद्यमियों के लिए जीएसटी पर आधारित एक ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्र आयोजित किया गया। सत्र में सहायक आयुक्त जीएसटी धर्मेंद्र कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जीएसटी पंजीकरण, उसकी आवश्यकता, महत्व और अनुपालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत इन्क्यूबेशन मैनेजर अरुण अधिकारी ने की। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र के उद्देश्य और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। सत्र में सहायक आयुक्त जीएसटी धर्मेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी हवालबाग, ब्लॉक मिशन मैनेजर हवालबाग विकासखंड, मुख्यमंत्री उद्यमशाला स्टाफ सहित करीब 200 प्रतिभागी उपस्थित रहे। सत्र के दौरान सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने और जीएसटी आधारित बिलिंग से जुड़ी शंकाएं रखीं, जिनका समाधान किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सत्र का समापन किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने नंदा देवी मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण
Next: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति का प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.