Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लाखों के जेवरात उड़ाने वाला आरोपी पांच घंटे में गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

लाखों के जेवरात उड़ाने वाला आरोपी पांच घंटे में गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 14/01/2026

अल्मोड़ा। देघाट थाना क्षेत्र में अलमारी से लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने के मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को महज पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं। गंगानगर देघाट निवासी रेनू तिवारी ने मंगलवार को देघाट थाने में तहरीर देकर बताया कि रामू ठाकुर ने उनके घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी कर लिए हैं। तहरीर के आधार पर देघाट थाने में एफआईआर संख्या 01/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 305 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने और नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित सुरागरसी और पतारसी करते हुए उसी दिन पांच घंटे के भीतर आरोपी रामू ठाकुर को देघाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक पौची, कानों के झुमके, एक मांग टीका और तीन अंगूठियां बरामद की गईं। बरामद जेवरातों की अनुमानित कीमत करीब चार लाख पचास हजार रुपये बताई जा रही है। बरामदगी के बाद मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी रामू ठाकुर, उम्र 40 वर्ष, पुत्र सुरेश पाल सिंह, निवासी चीनी मिल क्षेत्र, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर का रहने वाला है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की, जिसमें उपनिरीक्षक गंगाराम सिंह गोला, अपर उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार और कांस्टेबल नीरज बिष्ट शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मकर संक्रांति पर सिमकनी नौले के आसपास चला स्वच्छता अभियान
Next: भतरौजखान क्षेत्र में कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.