Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मकर संक्रांति पर सिमकनी नौले के आसपास चला स्वच्छता अभियान
  • अल्मोड़ा

मकर संक्रांति पर सिमकनी नौले के आसपास चला स्वच्छता अभियान

AltnewsUttarakhand 14/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग की ओर से सिमकनी नौले के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। यह कार्यक्रम नमामि गंगे कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, अर्थ गंगा और स्वच्छ भारत मिशन की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया। मकर संक्रांति जैसे पर्व पर आयोजित इस पहल के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान नोडल अधिकारी डॉ. नवीन भट्ट के संरक्षण में संपन्न हुआ। इसमें योग विज्ञान विभाग के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के दौरान सिमकिनी नौले के आसपास सफाई कर कचरे का निस्तारण किया गया और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में डॉ. गिरीश अधिकारी, लल्लन कुमार सिंह, हेमलता अवस्थी सहित विभाग के विद्यार्थियों दिव्या रावत, माया मेहता, खुशी बिष्ट, शिवम, आदित्य, सौरभ, योगेश पाल, मोहम्मद उमर, अनुराधा धामी, हर्षिता, हेमलता, ललिता, दीपाली, हरदीप सिंह, मनोज रावत, मोहिता, अमित आर्य, नेहा, प्रकाश भट्ट, चेतन लटवाल और गीतांजलि सिजवाली ने सक्रिय भूमिका निभाई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला अस्पताल में मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर स्वास्थ्यकर्मी आक्रोशित, काला फीता बांधकर जताया विरोध
Next: लाखों के जेवरात उड़ाने वाला आरोपी पांच घंटे में गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.