Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खत्याड़ी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 687 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
  • अल्मोड़ा

खत्याड़ी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 687 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

AltnewsUttarakhand 24/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड हवालबाग की न्याय पंचायत खत्याड़ी में जन मिलन केंद्र पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ही जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा। शिविर में राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा, ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू और जिला विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार पंत ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। शंकर कोरंगा ने कहा कि शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही समाधान मिल रहा है, इसलिए अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई और कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। शिविर में कुल 89 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 77 का निस्तारण तत्काल कर दिया गया। इसके अलावा प्रमाण पत्रों के लिए 590 आवेदन भरवाए गए और 687 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे शिविर शासन और जनता के बीच सेतु बन रहे हैं और लंबित शिकायतों का भी शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रानीखेत में डंपर की चपेट में आकर युवा व्यापारी की मौत
Next: वन भूमि हस्तांतरण मामलों में डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.