Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वन भूमि हस्तांतरण मामलों में डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा

वन भूमि हस्तांतरण मामलों में डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 24/01/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित और प्रगतिरत प्रकरणों की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तावित वन भूमि हस्तांतरण मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण पर व्यक्तिगत ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित भूमि हस्तांतरण मामलों में सभी औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय समन्वय की कमी के कारण किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए और सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी ने वन संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करते हुए प्रस्तावों को शीघ्र शासन स्तर तक प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन प्रस्तावों में आपत्तियां या कमियां सामने आ रही हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रस्ताव को पोर्टल पर अपलोड करने से पहले वन विभाग के साथ उसका आंकलन कर लिया जाए, ताकि संभावित आपत्तियों का समाधान पहले ही किया जा सके। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, प्रदीप धौलाखंडी और मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खत्याड़ी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 687 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
Next: वनाग्नि रोकथाम को लेकर डीएम की बैठक, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.