Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीखेत में डंपर की चपेट में आकर युवा व्यापारी की मौत
  • अल्मोड़ा

रानीखेत में डंपर की चपेट में आकर युवा व्यापारी की मौत

AltnewsUttarakhand 24/01/2026

अल्मोड़ा। रानीखेत में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में युवा व्यापारी की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में शोक के साथ आक्रोश भी देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार जरूरी बाजार निवासी लव साह (30) पुत्र भारत साह शुक्रवार देर रात भोजन करने के बाद सदर बाजार की ओर निकले थे। बताया जा रहा है कि उनके दोस्तों का फोन आया था और वे उनसे मिलने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान गांधी चौक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कोतवाल अशोक धनकड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डंपर बागेश्वर निवासी एक व्यक्ति का बताया जा रहा है। चालक की तलाश की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक के परिवार में पत्नी और तीन साल का बेटा है। लव साह की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। व्यापारियों ने डंपर चालक को जल्द पकड़ने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डीएम ने किया नगर में पार्किंग व्यवस्था और कूड़ेदानों की स्थिति का निरीक्षण
Next: खत्याड़ी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 687 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.