Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मौसम अलर्ट के चलते अल्मोड़ा में 27 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • अल्मोड़ा

मौसम अलर्ट के चलते अल्मोड़ा में 27 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

AltnewsUttarakhand 26/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से 26 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर जनपद अल्मोड़ा में 27 जनवरी को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार 27 जनवरी को अल्मोड़ा सहित उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ गर्जन, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान में अतिवृष्टि की स्थिति बनने पर भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरने, जलभराव और सड़क बंद होने जैसी घटनाओं की आशंका भी बताई गई है। इसी को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मुख्य शिक्षाधिकारी अल्मोड़ा और जिला कार्यक्रम अधिकारी अल्मोड़ा को निर्देश दिए हैं कि सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जीआईसी लोधिया में गणतंत्र दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Next: पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा रहे मुख्य अतिथि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.